मुख्यमंत्री ने कुम्हारी में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का किया लोकार्पण | 21 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

20 जुलाई, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ज़िले के नगरपालिका परिषद कुम्हारी में साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बने क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 42 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया। इन कार्यों में 10 करोड़ रुपए के लोकार्पण कार्य तथा 31 करोड़ रुपए के भूमि पूजन कार्य शामिल हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कुम्हारी के नागरिकों के प्रस्ताव पर स्टेडियम का नाम स्वर्गीय मिनीमाता के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
  • मुख्यमंत्री ने स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के खेल की बढ़िया अधोसंरचना से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और कुम्हारी में खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी।