कबीरधाम ज़िले के चौथे अनुविभाग सहसपुर लोहारा का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ | 11 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

10 अक्टूबर, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात में कबीरधाम ज़िले के प्रवास के दौरान विकासखंड मुख्यालय सहसपुर लोहारा में नवीन राजस्व अनुविभाग मुख्यालय कार्यालय का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 के बजट में तहसील सहसपुर लोहारा को अनुविभाग का दर्जा दिया गया। इसके शुभारंभ के बाद यह ज़िले का चौथा अनुविभाग होगा।
  • तहसील का भौगोलिक क्षेत्र 61479 हेक्टेयर है। इसके अंतर्गत 1 नगरीय निकाय,  96 ग्राम पंचायत, 198 गाँव शामिल हैं।
  • सहसपुर में 1 स्वास्थ्य केंद्र, 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 25 उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। तहसील सहसपुर के अंतर्गत 22 धान खरीदी केंद्र, 5 राजस्व निरीक्षक मंडल और 45 पटवारी हलका हैं।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सहसपुर तहसील की जनसंख्या 152238 है, जिसमें 72792 पुरुष और 72929 महिला हैं।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम ज़िले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ज़िले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंचल में एक नया मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विकासखंड बोड़ला, विकासखंड सहसपुर लोहारा और कवर्धा नगर के लिये कई घोषणाएँ भी कीं-
    • विकासखंड बोड़ला के ग्राम झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन बनाया जाएगा।
    • विकासखंड बोड़ला के चिल्फी, रेंगाखार और पोड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा।
    • विकासखंड सहसपुर लोहारा- 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हेतु घटोला जलाशय का निर्माण कराया जायेगा।
    • विकासखंड सहसपुर लोहारा के पिपरिया में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
    • कवर्धा नगर में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज की संस्कृति को सेहजने और संरक्षण के लिये भोरमदेव में बैगा आदिवासी समाज के संग्रहालय के निर्माण की घोषणा।