मुख्यमंत्री ने उदयपुर में सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का किया लोकार्पण | 06 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के उदयपुर ज़िले को बड़ी सौगात देते हुए शहर के व्यस्ततम मार्ग पर दो सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि उदयपुर में दोनों फ्लाईओवर संचालित होने से आस-पास के क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा तथा शहरवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
  • उल्लेखनीय है कि उदयपुर में 19.55 करोड़ रुपए की लागत से सेवाश्रम फ्लाईओवर तथा 19.86 करोड़ रुपए की लागत से कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है।