मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों की आश्रितों को किया सम्मानित | 28 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

26 जनवरी, 2023 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य की उप-राजधानी दुमका में आयोजित समारोह में तीन स्वतंत्रता सेनानियों की आश्रित पत्नियों को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. धनेश्वर मंडल की पत्नी चंद्रावती देवी (ग्राम- बंदरी, प्रखंड- सरैयाहाट, ज़िला- दुमका), स्व. पतरू राय की पत्नी परवतिया देवी (ग्राम- परसदाहा, प्रखंड- सरैयाहाट, ज़िला- दुमका) एवं स्व. दशरथ राय की पत्नी सरोतिया देवी (ग्राम- डेलीपाथर, प्रखंड- रामगढ़, ज़िला- दुमका) को सम्मानित किया।
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एसएसबी 35 बटालियन और झाँकियों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झाँकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
  • पुरस्कृत होने वाली परेड टुकड़ी:
    • प्रथम पुरस्कार - एसएसबी 35 बटालियन
    • द्वितीय पुरस्कार - आईआरबी- 1 जामताड़ा
    • तृतीय पुरस्कार - एनसीसी, दुमका
  • इन विभागों की झाँकियों को मिला पुरस्कार:
    • प्रथम पुरस्कार - ज़िला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, दुमका
    • द्वितीय पुस्कार - ज़िला उद्योग विभाग
    • तृतीय पुरस्कार - ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण एवं वन विभाग
  • बेहतर कार्य के लिये सम्मानित होने वाले पदाधिकारी और कर्मी - शिकारीपाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी, सविता कुमारी (एएनएम), लखपति देवी (सेविका), राजीव रंजन (चालक), विकास कुमार अग्रवाल (पेंटिंग)।