मुख्यमंत्री ने स्कैटिंग गोल्ड मेडलिस्ट वैभव गुलाटी को किया सम्मानित | 20 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

19 नवंबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में ज़िले के स्कैटिंग गोल्ड मेडलिस्ट वैभव गुलाटी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • विदित है कि वैभव गुलाटी ने पिछले दिनों पंचकूला में आयोजित 35वीं हरियाणा स्टेट स्पीड रोलर प्रतियोगिता में 3 गोल्ड मेडल जीतकर करनाल ज़िला का नाम रोशन किया है और अब दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के कारण युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ा है और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में मेडल हासिल करके प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।