विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीते मुख्यमंत्री धामी | 04 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

3 जून, 2022 को उत्तराखंड की चंपावत सीट के उपचुनाव संबंधी नतीजों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड 92% मतों के साथ विजय प्राप्त की। 

प्रमुख बिंदु 

  • चंपावत विधानसभा सीट के लिये 31 मई को हुए उपचुनाव में कुल 62,898 वोट पड़े थे।  
  • इसमें से 58,258 वोट मुख्यमंत्री धामी को, जबकि 3233 वोट कॉन्ग्रेस की उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को प्राप्त हुए। 
  • गौरतलब है कि धामी की यह जीत उत्तराखंड विधानसभा के चुनावों एवं उपचुनावों में मत प्रतिशत एवं मतों के अंतर के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। 
  • यह भी ध्यान देने योग्य है कि फरवरी 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 47 सीटें जीती थीं, किंतु मुख्यमंत्री धामी अपनी खटीमा विधानसभा सीट से हार गए थे।