मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लेखिका शारदा मित्तल की काव्य कृतियों का किया लोकार्पण | 24 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

23 फरवरी, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रसिद्ध लेखिका शारदा मित्तल की काव्य कृतियों ‘अनुबंध अभिव्यक्ति के’तथा ‘बोनसाई नहीं... बरगद हूँ मैं’का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि लेखिका शारदा मित्तल की पुस्तक दौहा संस्करण के साथ-साथ तीन एकल और 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
  • उन्हें हाल ही में मॉरीशस में हुए नौवें विश्व हिन्दी अधिवेशन में भाषा सहोदरी रत्न सम्मान मिला है।