मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा | 16 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

15 अगस्त, 2022 को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिये मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा।

प्रमुख बिंदु 

  • पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस., उपनिरीक्षक रेखा दानू, कृपाल सिंह एवं मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। 
  • भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में यूकेएसएसएससी परीक्षा धांधली की जाँच कर रही एसटीएफ की टीम को भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया।
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह, उप निरीक्षक दिलवर सिंह, नरोत्तम बिष्ट, उमेश कुमार एवं विपिन बहुगुणा को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।