छठी उमाई राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन | 19 Jun 2025
चर्चा में क्यों?
छत्तीसगढ़ ने छठी यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 35 पदक जीते।
मुख्य बिंदु
मुएथाई के बारे में
- यह एक पारंपरिक थाई (थाईलैंड) युद्ध खेल है जिसे मुट्ठी, कोहनी, घुटने और पिंडलियों के उपयोग के लिये "आठ अंगों की कला" के रूप में जाना जाता है।
- यह खेल स्ट्राइकिंग और क्लिंचिंग तकनीकों के संयोजन पर आधारित है, जिसमें मज़बूत शारीरिक तथा मानसिक अनुशासन की आवश्यकता होती है।
- मुएथाई सदियों से थाई संस्कृति और इतिहास का अभिन्न हिस्सा रहा है तथा यह अनेक ऐतिहासिक संघर्षों में थाई योद्धाओं एवं सैनिकों की प्राथमिक आत्मरक्षा तकनीक के रूप में प्रयोग होता रहा है।
6वीं UMAI राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप:
- यह चैंपियनशिप हरियाणा के रोहतक में आयोजित की गई। हरियाणा स्पोर्ट्स मुएथाई एसोसिएशन (HSMA) ने यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) के तत्त्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
- यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) जिसका मुख्यालय जयपुर, राजस्थान में है, भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर तथा शौकिया मुएथाई दोनों के लिये आधिकारिक शासी निकाय के रूप में कार्य करता है।