कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को नकद हस्तांतरण | 14 Mar 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों, मुख्य रूप से धान की खेती करने वालों को इनपुट सहायता प्रदान करने के लिये 'कृषक उन्नति योजना' शुरू की और योजना के तहत 2.472 मिलियन किसानों को 13,320 करोड़ रुपए जारी किये।

मुख्य बिंदु:

  • वर्ष 2023-24 खरीफ सीज़न के लिये धान की खरीद 1 नवंबर से 4 फरवरी के बीच हुई थी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2.4 मिलियन से अधिक किसानों से लगभग 145 लाख मीट्रिक टन (MT) धान खरीदा गया था।
  • सामान्य ग्रेड धान के लिये MSP 2183 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड A धान के लिये 2203 रुपए था।
  • MPS से अंतर की राशि किसानों को 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इनपुट सहायता के रूप में दी गई।
  • राज्य सरकार ने दिसंबर 2023 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर किसानों को दो वर्षों (2014-15 और 2015-16) के लिये 3,716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस भी दिया।

नोट: धान की खरीद मूल्य तय करने और मिल्ड चावल के व्यापार के लिये चावल की किस्मों को आकार लंबाई: चौड़ाई (L:B अनुपात) के आधार पर 'ग्रेड A' तथा 'सामान्य' के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।