ऑनलाइन जन शिकायतों के समाधान करने में छत्तीसगढ़ प्रथम | 08 Jun 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा जन शिकायतों के निवारण के लिये बनाए गए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) पोर्टल में जन शिकायतों के समाधान करने में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम है।

प्रमुख बिंदु

  • केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल में प्राप्त 97 प्रतिशत समस्या निवारण आवेदनों के निराकरण के साथ छत्तीसगढ़ प्रथम आया है।
  • पिछले पाँच वर्षों में 3 जून, 2022 तक राज्य में प्राप्त 62,738 आवेदनों में से कुल 60,998 का निपटारा किया गया है।
  • CPGRAMS ऑनलाइन पोर्टल शिकायत प्राप्त करता है। समाधान के लिये आवेदन राज्य सरकारों को ऑनलाइन स्थानांतरित किये जाते हैं।
  • उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विभागीय और ज़िला अधिकारियों की लगातार एक घंटे तक वर्चुअल मोड पर बैठकें करते हैं। आमतौर पर आठ ज़िला मुख्यालयों को समीक्षा के लिये एक ही दिन में जोड़ा जाता है। इससे शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलती है।