गुड गवर्नेंस में छत्तीसगढ़ देश के पाँच शीर्ष राज्यों में शामिल | 05 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में पब्लिक अफेयर्स सेंटर द्वारा जारी ‘पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स, 2021’ में छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ शासन वाले शीर्ष पाँच राज्यों में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ शासित (बेस्ट गवर्नेंस) राज्यों की सूची में चौथा स्थान दिया गया है। वहीं, स्थिरता सूचकांक (सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स) में राज्य ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

प्रमुख बिंदु

  • पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स, 2021 के अनुसार केरल ने 1.618 अंक के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ ने 0.872 स्कोर कर देश में चौथा स्थान हासिल किया है।
  • इस इंडेक्स में राज्यों के विकास, इक्विटी और स्थिरता संकेतकों को देखकर तथा उसका मूल्यांकन कर नंबर दिया गया है।
  • छत्तीसगढ़ 0.946 स्कोर के साथ स्थिरता सूचकांक में तीसरे स्थान पर है। स्थिरता सूचकांक संसाधनों तक पहुँच और उपयोग के आधार पर राज्यों को रैंक प्रदान किया जाता है।
  • इसका प्रभाव अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और मानव जाति पर पड़ता है।
  • पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स, 2021 राज्य सरकार के गुणवत्ता शासन और विशेष रूप से कोविड-19 पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार की भागीदारी पर प्रकाश डालता है।