शेवनिंग छात्रवृत्ति | 19 Feb 2024

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड सरकार ने प्रतिष्ठित शेवनिंग छात्रवृत्ति के माध्यम से यूनाइटेड किंगडम (UK) में एक साल के मास्टर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में राज्य के दस उत्कृष्ट छात्रों को समर्थन देने की अपनी पहल की घोषणा की है। राज्य 50% खर्च, जबकि शेवेनिंग इंडिया शेष खर्च वहन करेगा।

मुख्य बिंदु:

  • छात्रवृत्ति शैक्षणिक शुल्क, यात्रा, आवास और वीज़ा शुल्क सहित विभिन्न खर्चों को कवर करती है, जो लाभार्थियों के लिये एक समग्र सहायता प्रणाली प्रदान करती है।
  • दो साल के कार्य अनुभव वाले स्नातक छात्रवृत्ति के लिये अर्हता प्राप्त करेंगे, जिससे वे किसी भी ब्रिटिश विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा या शोध कर सकेंगे। प्रारंभ में, कार्यक्रम के लिये पाँच महिलाओं और पाँच पुरुषों को चुना जाएगा।
  • सरकार और शेवेनिंग इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। यह साझेदारी उत्तराखंड के लिये अपनी तरह की पहली साझेदारी है।
    • ऐसा पहले झारखंड में भी किया गया था।

शेवनिंग छात्रवृत्ति

  • यह ब्रिटिश विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय द्वारा वित्त पोषित एक अंतर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति है, जो नेतृत्व गुणों वाले विदेशी छात्रों को यूके के विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने की अनुमति प्रदान करती है।
  • योजना का उद्देश्य यूके में छात्रों का एक नेटवर्क तैयार करना, जो अपने देशों में भविष्य के नेतृत्वकर्त्ता होंगे।