CCEA ने HPCL राजस्थान रिफाइनरी परियोजना की संशोधित लागत को स्वीकृति दी | 10 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने राजस्थान में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) परियोजना के लिये परियोजना लागत में संशोधन और अतिरिक्त इक्विटी निवेश को स्वीकृति दे दी है।
मुख्य बिंदु:
- परियोजना स्वीकृति: CCEA ने HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) परियोजना की लागत को ₹43,129 करोड़ से बढ़ाकर ₹79,459 करोड़ करने को स्वीकृति दी है।
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा अतिरिक्त ₹8,962 करोड़ के इक्विटी निवेश को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे परियोजना में उसका कुल इक्विटी निवेश बढ़कर ₹19,600 करोड़ हो गया है।
- परियोजना का स्थान: यह रिफाइनरी परियोजना राजस्थान के बालोतरा ज़िले के पचपदरा में स्थित है।
- यह परियोजना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (74%) और राजस्थान सरकार (26%) के संयुक्त उद्यम के तहत लागू की जा रही है।
- वाणिज्यिक संचालन: रिफाइनरी के लिये निर्धारित वाणिज्यिक संचालन तिथि (SCOD) 1 जुलाई, 2026 है।
- प्रभाव: इस परियोजना से पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में आयात निर्भरता कम होने, ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है।
| और पढ़ें: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति |