चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिये अभियान शुरू | 26 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

25 अक्तूबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिये 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर अभियान शुरू किया।

प्रमुख बिंदु

  • यह अभियान उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने ट्रैक द हिमालय के साथ मिलकर शुरू किया है।
  • इसके तहत विशेषज्ञों के 25 सदस्यों का दल चारधाम ट्रैक पर पुराने मार्गों को खोजने के लिये 1200 किमी. से अधिक का सफर तय करेगा। इस दल द्वारा यह अभियान लगभग 50 दिनों तक चलाया जाएगा।
  • 25 सदस्यीय दल पुराने चारधाम मार्ग और शीतकालीन चारधाम मार्ग को खोजने का काम करेगा।
  • उल्लेखनीय है कि यह पहल हमारी सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस अभियान से उत्तराखंड में साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा।