कैबिनेट विस्तार | 27 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

26 सितंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश में मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए 1 कैबिनेट मंत्री एवं 6 राज्यमंत्री सहित कुल 7 नए मंत्रियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

प्रमुख बिंदु

  • मंत्रिपरिषद में शामिल मंत्रियों में जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री तथा छत्रपाल सिंह गंगवार, पल्टू राम, संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक और धर्मवीर प्रजापति को राज्यमंत्री बनाया गया है। 
  • इस विस्तार से उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल सदस्य संख्या 60 हो गई है, जो उत्तर प्रदेश में मंत्रियों की अधिकतम संभावित संख्या है।
  • उल्लेखनीय है कि 91वें संविधान संशोधन द्वारा किसी भी राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या राज्य विधानसभा के कुल सदस्यों का 15% तक हो सकती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदस्यों की संख्या 403 है।