दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

BWF थॉमस और उबर कप 2026

  • 06 May 2026
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

BWF थॉमस एवं उबर कप 2026 में दक्षिण कोरिया ने महिला फाइनल में चीन को हराकर उबर कप जीता, जबकि चीन ने पुरुषों का थॉमस कप खिताब अपने नाम किया।

मुख्य बिंदु: 

  • टूर्नामेंट: थॉमस कप (पुरुष) और उबर कप (महिला) द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप हैं, जिनका आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा किया जाता है। 
    • इस टूर्नामेंट में थॉमस कप का 34वाँ और उबर कप का 31वाँ संस्करण आयोजित किया गया। 
  • उबर कप विजेता: दक्षिण कोरिया ने महिला टीम फाइनल में गत चैंपियन चीन को हराकर उबर कप खिताब जीता। यह दक्षिण कोरिया का तीसरा खिताब है, इससे पहले वह वर्ष 2010 और 2022 में जीत चुका है। 
    • स्वर्ण – चीन
    • रजत – फ्राँस
    • कांस्य – डेनमार्क, भारत 
  • थॉमस कप विजेता: चीन ने पुरुषों के फाइनल में फ्राँस को हराकर थॉमस कप जीता और अपना 12वाँ खिताब हासिल किया। 
    • स्वर्ण – दक्षिण कोरिया
    • रजत – चीन
    • कांस्य – जापान, इंडोनेशिया 
  • स्थान: यह टूर्नामेंट 24 अप्रैल से 3 मई, 2026 तक डेनमार्क के फोरम हॉर्सेंस में आयोजित किया गया। 

और पढ़ें: थॉमस कप

close
Share Page
images-2
images-2