हरियाणा में खुलेगा ‘ब्यूरो ऑफ सिविल एवियेशन सिक्योरिटी’ सेंटर | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में नागरिक उडन्न्यन मंत्रियों की दोदिवसीय राष्ट्रीय बैठक के बाद बताया कि ‘ब्यूरो ऑफ सिविल एवियेशन सिक्योरिटी’का सेंटर हरियाणा में खोला जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • दुष्यंत चौटाला ने बताया कि ‘ब्यूरो ऑफ सिविल एवियेशन सिक्योरिटी’ का सेंटर राज्य के हिसार ज़िले के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय या पॉलिटेक्निक में खोला जाएगा। इसके लिये जल्द ही आगे की औपचारिकता पूरी कर ली जाएंगी।
  • उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हिसार का एवियेशन-हब मार्च 2023 में क्रियान्वित हो जाएगा तथा इसके बाद इस एयरपोर्ट से अमृतसर, जालंधर, श्रीनगर, जम्मू, जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद, आगरा, वाराणसी, देहरादून तथा बिहार के गया के लिये उड़ान आरंभ की जाएंगी, ताकि राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और देश के सीमावर्ती ज़िलों से सैन्य-बलों के कर्मचारियों व अधिकारियों को आने-जाने में सुविधा हो सके।
  • डिप्टी सीएम ने बताया कि गुरुग्राम में हेलीहब का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिये राज्य सरकार की ओर से 25 एकड़ ज़मीन भी उपलब्ध करवा दी गई है। इस हेलीहब के बनने से दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर हेलीकॉप्टर-ट्रैफिक को डॉयवर्ट किया जा सकेगा।