मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवन पर लिखी किताब का हुआ लोकार्पण | 04 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई, 2023 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी पर लिखी किताब ‘नीतीश कुमार: अंतरंग दोस्तों की नज़र से’ का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • कार्यक्रम में इस पुस्तक की रॉयल्टी दिव्यांगों पर खर्च करने की घोषणा भी की गई।
  • इस किताब के लेखक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मित्र और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत हैं।
  • इंजीनियरिंग से पीएचडी कर चुके उदय कांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुत अच्छे मित्र हैं। भागलपुर के भिखनपुर में उनका घर है। पहले वह बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य थे।
  • इससे पहले उदय कांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के उप कुलपति और प्रभारी कुलपति भी रह चुके हैं।
  • राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने कहा कि इस जीवनी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक सामान्य कस्बे में रहने वाले व्यक्ति से लेकर वर्तमान मुकाम तक पहुँचने की संघर्ष भरी दास्तान है।