खड़गपुर झील में नौका विहार सुविधा | 29 Dec 2025
चर्चा में क्यों?
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर ज़िले में स्थित खड़गपुर झील में नौका विहार सुविधा का उद्घाटन किया।
मुख्य बिंदु
- पर्यटन विकास: इस पहल का उद्देश्य झील को क्षेत्र के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।
- आर्थिक और रोज़गार पर प्रभाव: इस सुविधा से स्थानीय रोज़गार को बढ़ावा मिलने तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को समर्थन मिलने की संभावना है।
- प्राकृतिक आकर्षण: खड़गपुर झील अपने प्राकृतिक संसाधनों, गर्म झरनों, घने वनों और समृद्ध जैव विविधता के लिये जानी जाती है, जो इसे एक संभावित पर्यावरण-पर्यटन तथा मनोरंजक स्थल बनाती है।
- झीलें स्थानीय पारिस्थितिकी, भूजल पुनर्भरण और मनोरंजन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।
- मुंगेर में गर्म पानी के झरने: भीमबांध, ऋषिकुंड, लक्ष्मण कुंड, रामेश्वर कुंड, सीता कुंड, भरारी कुंड, पंचतर कुंड आदि।