बिहार के नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त | 17 Dec 2025

चर्चा में क्यों?

बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मुख्य बिंदु

  • नियुक्ति: बिहार के पटना से पाँच बार विधायक रहे नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • भूमिका: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में, वे अब विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक रणनीति और पार्टी समन्वय की देखरेख करेंगे।
  • बिहार के लिए महत्त्व: नितिन नबीन की नियुक्ति को बिहार के लिये एक प्रतिष्ठित मान्यता के रूप में देखा जा रहा है, जो राष्ट्रीय पार्टी ढाँचे के भीतर राज्य की राजनीतिक उपस्थिति को सुदृढ़ करेगी।
  • लोकतांत्रिक जनादेश: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव पार्टी संविधान के अनुसार आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जिसमें भाजपा संसदीय बोर्ड की सहमति और अनुमोदन शामिल होता है, जो पार्टी के संगठनात्मक प्रतिनिधियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के जनादेश को दर्शाता है।