बिहार में 2023-24 में कर संग्रह में 18% की वृद्धि दर्ज की गई | 03 Apr 2024

चर्चा में क्यों?

वाणिज्यिक कर विभाग ने वर्ष 2022-23 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में 18.13% की वृद्धि देखी है।

मुख्य बिंदु:

  • विभाग ने मार्च में राज्य में 1,058 करोड़ रुपए का GST संग्रह किया, जो पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक है।
  • मार्च में एकत्रित 5,403.15 करोड़ रुपए का मासिक कुल राजस्व अब तक किसी भी महीने में सबसे अधिक है।
  • राज्य ने वर्ष 2023-24 में GST और अन्य करों में कुल 38,161 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया, जबकि 2022-23 वित्तीय वर्ष में 34,541 करोड़ रुपए था।
  • विभाग के अनुसार, सेवा क्षेत्र, GST ऑडिट, मुद्दा-आधारित निर्णय और कर चोरी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • पंचायत स्तर पर आपूर्तिकर्त्ताओं को राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) के दायरे में लाया गया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED)

  • यह एक बहु-विषयक संगठन है जिसे मनी लॉन्ड्रिंग के अपराधों और विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन की जाँच का अधिकार है।
  • यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।
  • भारत सरकार की एक प्रमुख वित्तीय जाँच एजेंसी के रूप में, प्रवर्तन निदेशालय भारत के संविधान और कानूनों के कड़ाई से अनुपालन में कार्य करता है।