बिहार की बेटी बनी राष्ट्रमंडल खेल में वेटलिफ्टिंग की रेफरी | 13 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

12 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सीवान ज़िले के गुठनी थाना क्षेत्र के मैरिटार गाँव की रहने वाली सृष्टि सिंह का उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका में चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु  

  • विदित है कि सृष्टि सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दर्जनों पदक जीते हैं। वर्ष 2008 में आयोजित जूनियर राष्ट्रमंडल खेलों में सृष्टि सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। साल 2010 के वेटलिफ्टिंग खेल में भी सृष्टि का शानदार प्रदर्शन था।
  • गौरतलब है कि 12 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रमंडल सीनियर पुरुष और सीनियर महिला, जूनियर पुरुष और महिला, साथ ही महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप खेल का आगाज हुआ है। यह खेल 16 जुलाई तक चलेगा। इसमें महिला, पुरुष, सीनियर, जूनियर, एवं युवा लड़के, लड़कियाँ शामिल है।