बिहार दिवस | 23 Mar 2022

चर्चा में क्यों

22 मार्च, 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 110वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह का पटना के गांधी मैदान में उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर पाँच सौ ड्रोन की सहायता से लेज़र शो का आयोजन किया गया, जिसमें पहले बिहार के मानचित्र को, तत्पश्चात् बिहार की सांस्कृतिक गौरव गाथा को प्रदर्शित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया।
  • गौरतलब है कि 22 मार्च, 1912 को अंग्रेज़ों ने बंगाल से पृथक् एक नए प्रांत ‘बिहार’का गठन किया था। 
  • वर्ष 1905 में लागू किये गए बंगाल विभाजन के विरुद्ध चलाए गए स्वदेशी आंदोलन के परिणामस्वरूप बंगाल विभाजन को रद्द करने के साथ ही बिहार एवं असम का गठन किया गया था।
  • वर्ष 2000 में बिहार से पृथक् एक नए राज्य ‘झारखंड’की स्थापना की गई।