मशरूम उत्पादन में देश में नंबर 1 राज्य बना बिहार | 11 May 2022

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में जारी राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार बिहार वर्ष 2021-22 में 28,000 टन से ज़्यादा मशरूम उत्पादन कर देश में सबसे बड़ा मशरूम उत्पादक राज्य बन गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • बिहार ने यह उपलब्धि ओडिशा को पीछे छोड़ते हुए हासिल की है। इससे पहले ओडिशा मशरूम उत्पादन में पहले स्थान पर था।  
  • राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2021-22 में बिहार में 28,000 टन से ज़्यादा मशरूम उत्पादन हुआ, जो देश में उत्पादित कुल मशरूम का 10.82 प्रतिशत है।  
  • पिछले वर्ष बिहार में 23,000 टन मशरूम का उत्पादन हुआ था, वहीं 3 वर्ष पहले राज्य मशरूम उत्पादन के मामले में 13वें पायदान पर था।  
  • बागवानी बोर्ड के आँकड़ों के अनुसार मशरूम उत्पादन में बिहार के बाद दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है, जिसका कुल उत्पादन में 9.89 फीसदी हिस्सेदारी है। 9.66 फीसदी हिस्सेदारी के साथ ओडिशा तीसरे स्थान पर है।