भोपाल दुग्ध संघ को मिला ए+ ग्रेड | 01 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

31 अक्टूबर, 2022 को भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी.एस. तिवारी ने बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा भोपाल सहकारी दुग्ध संघ को विभिन्न मानकों के आधार पर 101 अंकों के साथ ए+ ग्रेड प्रदान किया गया है।

  • प्रमुख बिंदु 
  • आर.पी.एस. तिवारी ने बताया कि प्रदेश के किसी भी दुग्ध संघ को पहली बार इतने अंक प्राप्त हुए हैं। पिछले वर्ष भी दुग्ध संघ को 96 अंकों के साथ ए+ ग्रेड मिला था।
  • भोपाल सहकारी दुग्ध संघ को विभिन्न मानकों के आधार पर 106 में से 101 अंक दिये गए हैं। ए+ ग्रेड के लिये 95-106 अंक श्रेणी सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये निर्धारित है।
  • उल्लेखनीय है कि भोपाल दुग्ध संघ को यह अंक सभी आयामों में स्वच्छता, अनुभव और तकनीकी ज्ञान से संपन्न स्टाफ, दूध और दुग्ध उत्पादों के बेहतर प्रबंधन, कोल्ड स्टोरेज का हर 2 घंटे में तापमान मापन, द्वार पर प्लास्टिक स्ट्रेप कर्टेन, डबल डोर स्लाडिंग आदि में प्राप्त हुए हैं।