भारत में राज्यों की राजनीति | 20 May 2023

चर्चा में क्यों?

18 मई, 2023 को राज्यपाल कलराज मिश्र को सुप्रसिद्ध लेखक प्रो. धर्मचंद जैन ने अपनी तीन भागों में प्रकाशित पुस्तक ‘भारत में राज्यों की राजनीति’की प्रथम प्रति भेंट की। 

प्रमुख बिंदु 

  • लेखक प्रो. धर्मचंद जैन ने बताया कि इस पुस्तक में राज्य राजनीति का प्रारंभ, चुनाव, एकदलीय प्रणाली, राज्यों में दल-बदल की राजनीति, साझा सरकारों का युग, केंद्र-राज्य संबंध, मध्यावधि चुनाव, जनादेश, समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य के साथ ही राज्य-राजनीति का समग्र विश्लेषण किया गया है।  
  • पंचशील प्रकाशन, जयपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में भारतीय संविधान और शासन से जुड़ी शोधपरक विश्लेषणात्मक सामग्री का विशेष रूप से समावेश किया गया है।  
  • उल्लेखनीय है कि प्रो. धर्मचंद जैन की अब तक 47 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें प्रतिष्ठित ‘महाप्रज्ञ प्रतिभा’, ‘अणुव्रत लेखक’, ‘विशिष्ट लेखक’आदि पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।