मुख्यमंत्री ने किया ‘बीयोंड द मिस्टी वील, टेंपल टेल्स ऑफ उत्तराखंड’ पुस्तक का विमोचन | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

19 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आराधना जौहरी (सेवानिवृत्त आई.ए.एस.) द्वारा उत्तराखंड के मंदिरों पर अंग्रेजी में लिखी पुस्तक ‘बीयोंड द मिस्टी वील, टेंपल टेल्स ऑफ उत्तराखंड’ (BEYOND THE MISTY VEIL, Temple Tales of Uttarakhand) का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक की लेखिका आराधना जौहरी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक देश-विदेश में उत्तराखंड के दिव्य मंदिरों के एक प्रामाणिक परिचय के रूप में जानी जाएगी। इस पुस्तक से लोगों को बेहतरीन जानकारी मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों पर आधारित यह पुस्तक देश की संस्कृति और माइथोलॉजी के बारे मे अवगत कराती है।
  • इस पुस्तक से उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को अनगिनत मंदिरों और उनसे जुड़ी लोक गाथाओं के बारे में पता चलेगा।
  • पुस्तक की लेखिका आराधना जौहरी नैनीताल की डीएम रही हैं। नैनीताल में पोस्टिंग के दौरान वे स्वयं मंदिरों तक गईं और वहाँ की तमाम जानकारियाँ पुस्तक में देने की कोशिश की है। 300 पृष्ठ की पुस्तक में तीन वर्ष तक शोध किया गया है।