बटेश्वर पशु मेला | 03 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

2 नवंबर, 2021 से आगरा ज़िले में यमुना नदी के तट पर स्थित भारत के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल ‘बटेश्वर’ में पशु मेले का शुभारंभ हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • यह भारत का एक महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है, जो यमुना और शौरीपुर के तट पर स्थित 101 शिव मंदिरों के लिये जाना जाता है।
  • यहाँ प्रतिवर्ष कार्तिक मास में एक बड़ा पशु मेला आयोजित किया जाता है।
  • यह मेला तीन चरणों मे पूरा होता है। पहले चरण में- ऊँट, घोड़े और गधों की बिक्री होती है, दूसरे चरण में- गाय आदि अन्य पशुओं की तथा अंतिम चरण में- सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होते हैं।