मत्स्य-उत्पादन के क्षेत्र में बालाघाट का देश में प्रथम स्थान | 24 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले को मत्स्य विकास क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये देश में प्रथम स्थान मिला है।

प्रमुख बिंदु

  • ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में विश्व मत्स्य दिवस (21 नवंबर) पर बालाघाट ज़िले को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सर्वे में देश के 70 ज़िले शामिल थे।
  • भारत सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरूप 3 लाख रुपए और मोमेंटो प्रदान किया गया। संचालक मत्स्योद्योग भरत सिंह तथा उप संचालक मत्स्योद्योग बालाघाट शशि प्रभा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
  •  भरत सिंह ने बताया कि आर.ए.एस., बायोफ्लाक, केज एवं महिलाओं तथा बच्चों की आर्थिक उन्नति के लिये उत्कृष्ट कार्य करने हेतु बेस्ट इनलेंड स्टेट का पुरस्कार बालाघाट ज़िले को मिला है।
  • बालाघाट द्वारा विगत तीन वर्षों में 2 फीड मिल, 23 रिटेल मार्केट, 2 कियोस्क, 10 बायोफ्लाक, 280 टू-व्हीलर्स, 5 थ्री व्हीलर्स, 160 केज कल्चर आदि वितरित/स्थापित कराए गए हैं। पी.एम.एम.एस.वाई योजना में 2288 एवं बचत-सह-राहत योजना में 7292 हितग्राहियों को लाभ पहुँचाया गया है।