बजरंग सेतु | 11 Nov 2025

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड सरकार ऋषिकेश में ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला के स्थान पर एक नया पुल ‘बजरंग सेतु’ का निर्माण कर रही है, जिसे अधिक सुरक्षा, सुचारु यातायात प्रवाह और पर्यटन संवर्द्धन को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

मुख्य बिंदु

  • बजरंग सेतु:
    • यह भारत का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज होगा, जिसमें नदी के ऊपर काँच के मार्ग बनाए जा रहे हैं। 
    • यह संरचना तीन लेन वाली है, जिसमें दोपहिया वाहनों हेतु केंद्रीय स्टील डेक तथा दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिये चौड़े काँच के मार्ग होंगे। 
    • इसके प्रवेश द्वारों की रूपरेखा कथित रूप से केदारनाथ मंदिर से प्रेरित है।
  • लक्ष्मण झूला:
    • यह गंगा नदी पर बना एक प्रसिद्ध झूला पुल है, जो तपोवन (टिहरी गढ़वाल) को जोंक (पौड़ी गढ़वाल) से जोड़ता है। 
    • वर्ष 1929 में निर्मित इस पुल का नाम भगवान लक्ष्मण के नाम पर रखा गया था। माना जाता है कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान लक्ष्मण ने इसी स्थल पर जूट की रस्सियों से बने एक अस्थायी पुल के माध्यम से गंगा नदी पार की थी।
    • गंभीर संरचनात्मक क्षति और सुरक्षा जोखिमों के कारण, वर्ष 2019 में इस पुल को यातायात हेतु बंद कर दिया गया था।