बाबू वीर कुँवर सिंह विजयोत्सव | 25 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

23 अप्रैल, 2022 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार के जगदीशपुर में बाबू वीर कुँवर सिंह विजय उत्सव को संबोधित किया।

प्रमुख बिंदु

  • यह वीर कुँवर सिंह की जन्म व कर्मभूमि जगदीशपुर में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया गया 164वाँ विजयोत्सव था। 
  • इस विजयोत्सव में एक साथ 77 हज़ार 993 झंडे फहराकर सर्वाधिक झंडे फहराने का रिकॉर्ड बनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि वीर कुँवर सिंह ने 1857 के विद्रोह में जगदीशपुर क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान किया था।
  • 1777 ई. में बिहार के भोजपुर ज़िले के जगदीशपुर गाँव में जन्में वीर कुँवर सिंह का प्रभावक्षेत्र बिहार के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, आज़मगढ़, बलिया, गाज़ीपुर में भी था।