जैव-विविधता संरक्षण के लिये 9 ज़िलों में विकसित होंगे आयुष वन | 27 Dec 2021

चर्चा में क्यों? 

26 दिसंबर, 2021 को मध्य प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव को चिर-स्थाई बनाने के लिये प्रदेश के 9 ज़िलों में आयुष वन विकसित किये जाएंगे। 

प्रमुख बिंदु 

  • वन मंत्री ने बताया कि अगले साल पन्ना, भोपाल, गुना, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, अलीराजपुर, शहडोल और अनूपपुर ज़िले में 450 हेक्टेयर क्षेत्र में आयुष वन विकसित किये जाएंगे। इसी तरह वर्ष 2023-24 में स्थानीय प्रजातियों और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण कराया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि नर्मदा उद्गम स्थल के पास 50 हेक्टेयर क्षेत्र में आयुष वन की स्थापना की जा चुकी है। इस व्यवस्था से औषधीय पौधे लगने से पर्यटकों के लिये प्रकृति दर्शन का आकर्षण केंद्र बनेगा।
  • वन मंत्री ने बताया कि जैव-विविधता संरक्षण के लिये विभाग द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम करने की दिशा में जैव-विविधता को बचाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने विश्वास दिलाया। कि आयुष वन जैसे स्थल पर्यावरण ज्ञान केंद्र के रूप में उपयोगी होंगे।