विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में ऑडियो-वीडियो स्टूडियो का उद्घाटन | 10 Jan 2022

चर्चा में क्यों? 

9 जनवरी, 2022 को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के ऑडियो-वीडियो स्टूडियो का उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में अल्ट्रा हाई रिवॉल्यूशन यूएवी मैपिंग मशीन का मुआयना किया। उन्होंने इस मशीन को लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, कृषि एवं जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के लिये उपयोगी बताते हुए कहा कि मास्टर प्लान की डिजाइन के लिये ऐसी मशीनें बहुत ही उपयोगी सिद्ध होंगी। 
  • इस अवसर पर राज्यपाल को सीएसवीटीयू भिलाई के द्वारा गोद लिये गए 42 गाँवों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और एनएसएस द्वारा किये गए विभिन्न सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया गया।