आकांक्षी ज़िले की तरह विकसित होंगे आकांक्षी प्रखंड | 23 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 21 सितंबर, 2023 को नीति आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार आकांक्षी ज़िला की तर्ज़ पर बिहार के 61 आकांक्षी प्रखंड भी विकसित किये जाएंगे।

प्रमुख बिंदु

  • इन प्रखंडों में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन वित्तीय समावेशन और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना है। बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रखंडों को बतौर पुरस्कार अलग से राशि भी दी जाएगी।
  • जिन प्रखंडों में विकास होना है, उनके लिये पंचायत स्तर पर चिंतन शिविर आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत बेगूसराय ज़िले के तेघड़ा प्रखंड से की जा चुकी है।
  • आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के क्रियान्वयन की ज़िम्मेदारी योजना विकास विभाग को दी गई है। योजना एवं विकास विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।