एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में प्रज्ञा सिंह ने जीता रजत पदक | 05 Mar 2022

चर्चा में क्यों

हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की तलवारबाज़ प्रज्ञा सिंह ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 24 फरवरी से 3 मार्च, 2022 तक किया गया था।
  • प्रज्ञा सिंह ने यह सफलता फेंसिंग की ईपी इवेंट में हासिल की है। उन्होंने फाइनल में उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी के साथ खेलते हुए 45-36 के स्कोर पर रजत पदक हासिल किया।
  • उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रज्ञा सिंह सीनियर ग्रांपी-2022 में भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं।