अनुपमा उपाध्याय बनी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 की विजेता | 03 Mar 2023

चर्चा में क्यों?

2 मार्च, 2023 को हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हाल ही में पुणे में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में हरियाणा की अनुपमा उपाध्याय विजेता बनी है।

प्रमुख बिंदु 

  • हरियाणा के इतिहास में पहली बार सीनियर वर्ग में वुमैन सिंगल में राज्य की बेटी नेशनल चैंपियनशिप विजेता बनी है।
  • गौरतलब है कि अनुपमा उपाध्याय ने सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप को हराकर पहली बार महिला एकल का खिताब जीता है। अनुपमा ने रोमांचक खिताबी मुकाबले में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आकर्षी को 20-22, 21-17, 24-22 से हराया।
  • जूनियर वर्ग में अपने प्रदर्शन के दम पर अनुपमा ने प्रथम रैंक हासिल किया। वर्तमान में इस वर्ग में ऑल वर्ल्ड उनकी तीसरी रैंकिंग है।
  • उनकी इस उपलब्धि पर हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रेजिडेंट देवेंद्र सिंह ने विजेता अनुपमा उपाध्याय को पाँच लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।