दुष्यंत कुमार स्मृति पांडुलिपि संग्रहालय द्वारा वार्षिक अलंकरण की घोषणा | 28 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

27 अक्तूबर, 2021 को दुष्यंत कुमार स्मृति पांडुलिपि संग्रहालय द्वारा वार्षिक अलंकरणों की घोषणा की गई। संग्रहालय के संरक्षक मनोज सिंह मीक और अशोक निर्मल ने इन स्मृति पुरस्कारों की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • संग्रहालय के निदेशक राजुरकर राज ने बताया कि मुरादाबाद के मशहूर गीतकार महेश्वर तिवारी को राष्ट्रीय दुष्यंत पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। 
  • राजुरकर राज ने बताया कि स्मृति सम्मान समारोह नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा और राष्ट्रीय अलंकरण समारोह ‘प्रणाम-2021’ संग्रहालय के स्थापना दिवस 30 दिसंबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा।
  • पुरस्कार के लिये घोषित व्यक्तियों के नाम हैं-
    • सुदीर्घ  साधना सम्मान (यतींद्रनाथ राही, भोपाल)
    • क्षेत्रीय भाषा सम्मान (पी.सी. लाल यादव, छत्तीसगढ़) 
    • कमलेश्वर सम्मान (वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण पयोधी) 
    • कन्हैयालाल नंदन सम्मान (बाल साहित्यकार उषा जायसवाल) 
    • बालकवि बैरागी सम्मान (वरिष्ठ कवि मनोहर पटेरिया मधुर)
    • विट्ठल भाई पटेल सम्मान (पत्रकार और परोपकारी राजेश गाबा प्रिंस) 
    • आर.एस. तिवारी सम्मान (शहडोल आयुक्त राजीव शर्मा (आईएएस))
    • राजेंद्र जोशी सम्मान (माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के संजीव गुप्ता) 
    • डॉ. सुषमा तिवारी सम्मान (कवयित्री डॉ. मीनू पांडेय ‘नयन’)
    • डॉ. बाबूराव गुजरे सम्मान (लघुकथा केंद्र की कांता राय) 
    • अखिलेश जैन सम्मान (सेंट्रल बैंक के संजय लांबा) 
    • विजय शिरढोणकर सम्मान (‘समागम’ पत्रिका के संपादक मनोज कुमार) 
    • बृजभूषण शर्मा सम्मान (लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता जया आर्य)