रॉंची में उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन | 09 Mar 2026
चर्चा में क्यों?
उन्नत आधार सेवा केंद्र (ASK) का उद्घाटन झारखंड के रॉंची में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में आधार नामांकन और अद्यतन सेवाओं को सुदृढ़ करना है।
मुख्य बिंदु:
- कार्यान्वयन प्राधिकरण: यह केंद्र भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अंतर्गत संचालित होता है, जो आधार संख्या जारी करने और आधार से संबंधित सेवाओं के प्रबंधन के लिये ज़िम्मेदार एक वैधानिक प्राधिकरण है।
- आधार सेवा केंद्र के दैनिक संचालन का प्रबंधन प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड (Protean eGov Technologies Ltd) द्वारा किया जाएगा, ताकि नामांकन और अद्यतन सेवाएँ कुशलतापूर्वक संचालित की जा सकें।
- आधार केंद्रों का विस्तार: चरणबद्ध तरीके से बोकारो, हज़ारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा और पलामू सहित कई ज़िलों में नए केंद्र खोले जाएंगे।
- अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU): अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों का 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य कराएँ, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें और NEET तथा CUET जैसी परीक्षाओं के दौरान किसी प्रकार की समस्या से बच सकें।
- केंद्र ने जन्म पंजीकरण संख्या (BRN) आधारित बाल नामांकन की सुविधा भी शुरू की है, जिससे जन्म अभिलेखों से जुड़े बच्चों के लिये आधार पंजीकरण आसान हो जाएगा।
- महत्त्व: इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, सेवा वितरण में सुधार करना और झारखंड में आधार अवसंरचना का विस्तार करना है, जिससे निवासियों को डिजिटल पहचान सेवाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित हो सके।
|
और पढ़ें: आधार, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण |