लखनऊ की आस्था स्ट्रांग वुमेन और आर्य बने स्ट्रांग मैन | 20 Sep 2023

चर्चा में क्यों? 

19 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के टाटानगर (जमशेदपुर) में हुई सीनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लखनऊ की आस्था स्ट्रांग वुमेन और आर्य स्ट्रांग मैन बने।

प्रमुख बिंदु 

  • उत्तर प्रदेश टीम की महिला सदस्य आस्था सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्ट्रांग वुमेन का खिताब जीता, वहीं आर्य सिंह ने पुरुषों में यह उपलब्धि हासिल करते हुए स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया।  
  • सीनियर वर्ग व सब जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश के निराले खान को ‘स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया’ का खिताब दिया गया। 
  • विदित है कि 9 से 12 सितंबर के बीच सीनियर एवं सब जूनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।
  • इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने कुल 31 पदक जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसमें 15 स्वर्ण, 10 रजत व 6 काँस्य पदक शामिल हैं। इसमें लखनऊ के मुकुल चौरसिया और सविता सिंह ने काँस्य पदक जीते।