जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में आरती, मनीष और किरण ने जीते नकद पुरस्कार | 31 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

  • 30 जुलाई, 2023 को जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के परिणाम घोषित किये गए, जिसमें आरती, मनीष और किरणजीत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर नगद पुरस्कार प्राप्त किये।

प्रमुख बिंदु

  • यह वीडियो दो सोशल मीडिया हैंडल पर ‘JanSammanJaiRajasthan’ के साथ शेयर हो रहे हैं। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जाँच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई, 2023 को यह कॉन्टेस्ट आयोजित हुआ था, जिसके परिणाम आज जारी किये गए, जिसमें जोधपुर की आरती सोनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए जीते।
  • वहीं दूसरे स्थान पर रतनगढ़, चूरू के मनीष शंकोलिया रहे। उन्होंने 50 हज़ार रुपए की ईनामी राशि प्राप्त की।
  • इसी प्रकार संगरिया, हनुमानगढ़ की किरणजीत कौर ने 25 हज़ार की राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • इसके अलावा 100 लोगों को एक-एक हज़ार रुपए के प्रेरणा पुरस्कार भी प्रदान किये गए।
  • गौरतलब है कि जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के जरिये पूरे राजस्थान में सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं के प्रचार-प्रसार को गति मिल रही है। साथ ही समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है।