चंद्रावती में गंगा तट पर बनेगा पक्का घाट | 09 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय की ओर से स्वीकृत परियोजना के तहत राज्य के वाराणसी में जैन तीर्थंकर चंद्र महाप्रभु की जन्मस्थली चंद्रावती को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। यहाँ गंगा तट पर पक्के घाट का निर्माण होगा।

प्रमुख बिंदु 

  • यहाँ पर्यटन की सुविधाएँ बढ़ाई जाएंगी। इसके लिये शासन ने 20 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दे दी है। साथ ही पहली किस्त के तौर पर 1.50 करोड़ रुपए की स्वीकृत भी जारी कर दी है।
  • जैन तीर्थंकर चंद्र महाप्रभु की जन्मस्थली चंद्रावती जैन अनुयायियों के लिये एक पवित्र स्थल है। गंगा तट पर स्थित होने के कारण यह पर्यटन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। लंबे समय से इस तीर्थ क्षेत्र में पक्के घाट के निर्माण की मांग की जा रही थी।
  • चंद्रावती में पक्के घाट के निर्माण के साथ गंगा किनारे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।