9वीं जूनियर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता | 13 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

12 दिसंबर, 2021 को हरियाणा राज्य के चरखी दादरी ज़िले के बाढड़ा क्षेत्र की खेल एकेडमी में संपन्न 9वीं जूनियर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में करनाल ज़िला और लड़कों के वर्ग में कुरुक्षेत्र ज़िले ने जीत दर्ज़ की।

प्रमुख बिंदु

  • यह प्रतियोगिता बाढड़ा क्षेत्र के गाँव चांदवास स्थित धूप सिंह खेल एकेडमी में आयोजित की गई थी।
  • स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में करनाल ज़िले की टीम जींद ज़िले की टीम को हराकर विजेता बनी, जबकि लड़कों के वर्ग में कुरुक्षेत्र ज़िले की टीम ने फतेहाबाद ज़िले की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
  • इस प्रतियोगिता में चरखी दादरी व गुरुग्राम ज़िले की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
  • विजेता खिलाड़ियों को वॉलीबॉल संघ के राज्य महासचिव खूबेसिंह अरेला ने पुरस्कार प्रदान किया।