66वीं राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ | 16 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को राजस्थान के खेल व युवा मामले एवं जनसंपर्क मंत्री अशोक चांदना ने टोंक ज़िले के उपखंड मालपुरा में ग्राम पंचायत लावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 66वीं राज्यस्तरीय अंडर-17 छात्र हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 

  • अशोक चांदना ने खेलों के महत्त्व को उजागर करते हुए बताया कि खेलों के वातावरण से युवाओं में नशे का चलन खत्म होकर अपराधों में कमी आती है।
  • उन्होंने बताया कि प्रदेश में छह सौ से ज़्यादा खिलाड़ियों को अब तक सरकारी नौकरियाँ प्रदेश सरकार के द्वारा दी गई हैं। सभी खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेकर देश का गौरव बढ़ाया है। प्रथम बार राजस्थान की महिला टीम ने वालीबॉल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता है।
  • उन्होंने बताया कि लावा के खिलाड़ियों व ग्रामीणों की मांग पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लावा में मिनी खेल स्टेडियम बनाने के लिये मेजर ध्यानचंद योजना से कार्य करवाने तथा अपनी ओर से 50 लाख रुपए की राशि मिनी स्टेडियम के लिये देने की घोषणा की गई है।