बिहार के 5 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, 2021 | 11 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

9 नवंबर, 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बिहार के 5 हस्तियों को वर्ष 2021 के लिये घोषित पद्म पुरस्कार प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु

  • वर्ष 2021 के लिये श्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत सार्वजनिक मामलों में उनके कार्यों के लिये वर्ष 2021 का पद्म भूषण अवार्ड प्रदान किया गया।
  • वहीं निम्नलिखित 4 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया-
    • श्रीमती दुलारी देवी (कला के क्षेत्र में)
    • श्री रामचंद्र मांझी (कला के क्षेत्र में)
    • डॉ. दिलीप कुमार सिंह (चिकित्सा के क्षेत्र में)
    • श्रीमती मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत)- साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में।
  • विदित हो कि 8 नवंबर को वर्ष 2020 के लिये बिहार के कुल 8 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • वहीं वर्ष 2021 के लिये देश की कुल 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार [पद्मविभूषण (07), पद्मभूषण (10) एवं पद्मश्री (102)] प्रदान किया गया जिसमें बिहार के कुल 5 हस्तियाँ शामिल हैं।
  • ध्यातव्य है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी 2021 को ही किया गया था किंतु कोविड संक्रमण के कारण इसे अब तक प्रदान नहीं किया जा सका था।