44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल पहुँची भोपाल | 05 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

4 जुलाई, 2022 को ग्रैंड मास्टर अनुराग महामल के नेतृत्व में 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल पहुँची, जिसका खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वागत किया।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि इस मशाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 जून, 2022 को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुभारंभ कर रवाना किया गया था।
  • भारत में चेस ओलंपियाड का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 28 जुलाई, 2022 से 10 अगस्त, 2022 तक लगभग 187 देश के 2 हजार खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
  • यह शतरंज ओलंपियाड मशाल मध्य प्रदेश के उज्जैन, इंदौर, भोपाल, साँची और ग्वालियर के प्रमुख स्थलों पर भ्रमण कर नई दिल्ली के लिये रवाना होगी।