उत्कृष्ट कार्यों के लिये 3 नवीन पुरस्कार | 25 May 2022

चर्चा में क्यों?

24 मई, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 3 नवीन पुरस्कार मध्य प्रदेश गौरव सम्मान, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु) एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) को संचालित किये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित ये पुरस्कार प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर को दिये जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश गौरव सम्मान-
    • प्रदेश के नागरिकों/संस्थाओं को विभिन्न श्रेणियों में उनके द्वारा किये गए असाधारण कार्यों के लिये दिये जाएंगे।
    • प्रतिवर्ष कुल 10 पुरस्कार दिये जाएंगे।
    • प्रति पुरस्कार 5 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
    • एक ही कार्यक्षेत्र या श्रेणी में एक से अधिक व्यक्ति के पात्र होने पर पुरस्कार राशि बराबर-बराबर वितरित की जाएगी।
    • केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी आवेदन कर सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (टीम)-
    • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये ज़िला प्रशासन की टीम को दिया जाएगा।
    • विभिन्न श्रेणियों में कुल 5 पुरस्कार दिये जाएंगे।
    • प्रत्येक श्रेणी में 10 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार)-
    • शासकीय योजनाओं के नवाचार के लिये शासकीय सेवकों को दिया जाएगा।
    • विभिन्न श्रेणियों में कुल 15 पुरस्कार दिये जाएंगे।
    • प्रत्येक श्रेणी में 1 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
    • एक ही कार्यक्षेत्र या श्रेणी में एक से अधिक शासकीय सेवक के पात्र होने पर पुरस्कार राशि बराबर-बराबर वितरित की जाएगी।