17वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली, 2022 | 09 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

8 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वयंसेवी संस्था आरूषि द्वारा भोपाल में आयोजित 17वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली, 2022 का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 

  • स्वयंसेवी संस्था आरुषि द्वारा मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और होटल ताज लेक फ्रंट के साथ मिलकर एलआईसी, मध्य प्रदेश टूरिज्म एंड एक्वेरियस के सहयोग से इस कार रैली का आयोजन किया गया।
  • इस वर्ष रैली को गुलजार साहब ने नाम दिया- ‘हमसफर’यह संदेश देते हुए कि हमें सभी पर्यटन स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को विकलांगों के अनुकूल बनाना है और हर तरह से विकलांगों को अपने साथ शामिल करना है।
  • प्रतियोगिता को दो वर्गों में बाँटा गया- विशेषज्ञ वर्ग जो पूर्व में आरुषि की कार रैली में से किसी में भी विजेता रहा हो। 2. नौसिखिये वर्ग जिन्होंने कोई भी रैली नहीं जीती है या पहली बार भाग ले रहे हैं।
  • न्यूनतम पेनल्टी अंकों के साथ समाप्त होने वाले प्रतियोगियों को विजेता घोषित किया गया। प्रत्येक मिनट की देरी के लिये एक पेनल्टी अंक और चेक पॉइंट्स पर एक मिनट पहले प्रवेश करने पर 5 पेनल्टी अंक थे।