वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 1652 वन्य-प्राणी | 12 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2022 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू, भोपाल के संचालक एच.सी. गुप्ता ने बताया कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू में स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले और बाड़ों में रखे गए शाकाहारी वन्य-प्राणियों की संख्या 1652 है।

प्रमुख बिंदु 

  • संचालक ने बताया कि इस साल 24, 25 और 26 फरवरी को की गई गणना में स्वतंत्र विचरण करने वाले 1516 वन्य-प्राणी पाए गए। इनमें 522 चीतल, 362 सांभर, 81 नीलगाय, 90 जंगली सूअर, 257 मोर, 51 सियार, 60 लंगूर, 71 काले हिरण, 3 चौसिंगा, 3 सेही, 11 बारहसिंगा, 3 जंगली बिल्ली और एक-एक चिंकारा एवं पेगोलिन शामिल हैं।
  • पिछले 3 वर्ष में चीतल, जंगली सूअर, मोर, लंगूर, बारहसिंगा, घड़ियाल और पहाड़ी कछुओं आदि की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष अब तक 38 चीतल गांधी सागर, मंदसौर और सिवनी अभयारण्य स्थानांतरित किये गए हैं। 
  • उद्यान में 3 सिंह, 13 बाघ, 1 सफेद बाघ, 10 तेंदुआ, 20 भालू, 1 हायना, 13 मगर, 2 गौर (वायसन), 28 पहाड़ी कछुआ, 33 जलीय कछुआ और 6 घड़ियाल पाए गए हैं। 6 वन्य-प्राणी क्वारेंटाइन सेंटर में गए गये हैं। इनमें 1 तेंदुआ और 5 अफ्रीकन कछुआ (कोर्ट केस) शामिल हैं।