15वीं झारखंड राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप | 20 Jun 2022

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2022 को शानदार प्रदर्शन और दिलचस्प प्रतियोगिताओं के साथ, टाटा स्टील के नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर (एनबीसी) में 15वीं झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • तीन दिवसीय हाई-ऑक्टेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 11 ज़िलों के 132 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया।
  • इस प्रतियोगिता को दो श्रेणियों, जूनियर (लड़का और लड़की) और युवा (पुरुष और महिला) में विभाजित किया गया था।
  • इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम की पलक कुमारी, अन्नू पांडे और राहुल कुमार ने क्रमश: जूनियर (लड़की) और युवा (महिला और पुरुष) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार जीता, जबकि सूरज राणा, पश्चिमी सिंहभूम ने जूनियर (लड़का) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार जीता।
  • वहीं पूर्वी सिंहभूम ने जूनियर (लड़के और लड़कियों) और युवा (पुरुष और महिला) वर्ग में टीम चैंपियन का पुरस्कार जीता।
  • राँची ने उपविजेता पुरस्कार प्राप्त किया और धनबाद और पश्चिम सिंहभूम ने क्रमश: युवा (पुरुष और महिला) में उपविजेता पुरस्कार प्राप्त किया।